कटिहार: कटिहार में दुर्गा पूजा पर मद्य निषेध विभाग ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब, 5 गिरफ्तार
कटिहार में मद्य निषेध विभाग ने दुर्गा पूजा के दौरान शराब की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान तेज किया है। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 211 लीटर चुलाई और विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई में दो बाइक भी शामिल हैं।