धरहरा: जमीन पर बैठकर परीक्षा देने को मजबूर छात्र, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, बेंच-डेस्क की कमी का हवाला,
धरहरा प्रखंड के उच्च विद्यालय अदलपुर अमारी में छात्रों को जमीन पर बैठाकर परीक्षा लेने का मामला सामने आने के बाद हंगामा मच गया। परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों ने जमीन पर बैठकर परीक्षा देते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही अभिभावकों में नाराजगी फैल गई और विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।