कांके: कैमरून में फंसे झारखंड के पांच मजदूर, राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप से सुरक्षित लौटे
Kanke, Ranchi | Dec 4, 2025 कैमरून में फंसे झारखंड के पांच मजदूर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद सुरक्षित लौट गए हैं। बता दें कि गिरिडीह और हजारीबाग जिले के पांच मजदूर रोजगार के लिए कैमरून गए थे। जहां कंपनी ने चार महीनों से उनकी मजदूरी नहीं दी थी, जिसके कारण उन्हें खाने-पीने तक में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।