कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पर JSSC CGL अभ्यर्थियों ने मनाया जश्न
Kanke, Ranchi | Dec 4, 2025 कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे JSSC CGL अभ्यर्थियों ने जश्न मनाया। दरअसल झारखंड हाईकोर्ट के द्वारा जेएसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम जारी करने के आदेश के बाद जेएसएससी सीजीएल के अभ्यर्थियों में जोश और उत्साह दिख रहा है। कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ अभ्यर्थी जश्न मनाते नजर आए।