कांके: झारखंड विधानसभा में शीतकालीन सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के साथ की बैठक
Kanke, Ranchi | Dec 4, 2025 झारखंड विधानसभा में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शीतकालीन सत्र को लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी दलों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित सभी दलों के नेता मौजूद रहे। इस मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि कल से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है।