कांके: सदर थाना क्षेत्र के गढ़ा टोली के पास ऑटो में लगी आग, ऑटो जलकर राख
Kanke, Ranchi | Dec 4, 2025 सदर थाना क्षेत्र स्थित गढ़ा टोली के पास बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब एक बजे एक ऑटो में आग लग गई। आग लगने की वजह से ऑटो जलकर राख हो गया। ऑटो में आग लगने की सूचना पर इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ऑटो में आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।