भरगामा: पति को जान से मारने की धमकी देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, आरोपी किया गया गिरफ्तार
भरगामा थाना क्षेत्र के पैकपार वार्ड संख्या-4 की एक शादीशुदा महिला ने एक युवक पर पति को जान से मारने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।