बारसोई: हरनाराई गांव पहुंचे पूर्व सांसद, सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलकर जताया शोक
Barsoi, Katihar | May 30, 2025 बारसोई प्रखंड क्षेत्र के हरनाराई गांव शुक्रवार को शाम पांच बजे पहुंचे पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी इस दौरान बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलकर घटना के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त किया और कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिजनों के साथ है। बताते चले कि बीते दिनों सड़क दुर्घटना में हरनाराई गांव निवासी दिवाकर शाह की मौत हो गई थी।