बारसोई: नगर पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर लगा विशेष शिविर
Barsoi, Katihar | May 30, 2025 बारसोई नगर पंचायत के अलग-अलग जगह पर आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर शुक्रवार को दिन के तीन बजे विशेष शिविर लगाया गया। इस दौरान लगाए गए विशेष शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।