बारसोई: निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही से इलाज का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
Barsoi, Katihar | May 30, 2025 बारसोई में स्थित निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने शुक्रवार को रात आठ बजे जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि बारसोई में स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम में एक गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सक द्वारा लापरवाही के साथ इलाज करने पर मरीज की स्थिति गंभीर हो गई और गंभीर स्थिति में मरीज को पूर्णिया ले जाया गया