बारसोई: अनूपनगर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का धूमधाम से आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
Barsoi, Katihar | May 25, 2025 बारसोई प्रखंड क्षेत्र के अनूपनगर में रविवार को शाम सात बजे धूमधाम के साथ अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष संगीता देवी भी पहुंची जहां आयोजकों द्वारा उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।