ब्रह्मपुर: ललन जी के डेरा गांव में बिजली के खंभे में करंट से मवेशी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
ब्रह्मपुर प्रखंड के ललन जी के डेरा गांव में सोमवार की सुबह 9 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक मवेशी की मौत हो गई। मृत मवेशी गांव के निवासी विशेश्वर यादव का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।