हरिद्वार: होली के चलते GRP ने सभी रेलवे स्टेशनों पर की सघन चेकिंग, रानीपुर स्थित प्रदेश GRP हेडक्वार्टर ने दी जानकारी
होली के चलते GRP ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन परिसर में आने जाने वाले संदिग्धों के सभी सामान की चेकिंग की गई। इस दौरान ट्रेनों में भी GRP ने डॉग और बम स्क्वॉड के साथ तलाशी ली। रानीपुर स्थित प्रदेश GRP मुख्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के त्योहार पर GRP अलर्ट है।