अकबरपुर: मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहजादपुर का किया औचक निरीक्षण, HPV टीकाकरण और संसाधनों का लिया जायजा
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेन्द्र शहजादपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेन्द्र पर चल रहे HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों का गहन जायजा लिया।