बांका: जिले में दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाली फ्लैग मार्च, हड़कंप मचा
Banka, Banka | Oct 30, 2024 बांका जिले भर में दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ शांति पूर्ण रूप से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कर लिया है। इस क्रम में बुधवार को दोपहर बाद करीब 1:00 बजे जिले के सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाली गई। पुलिस प्रशासन के द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों में हड़कंम्प पहुंच गया।