बांका: काना बांध दोहरे हत्याकांड में पुलिस टेक्नीशियन जांच से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है
Banka, Banka | Oct 30, 2024 काना बांध में सप्ताह दिन पूर्व हुए वृद्ध दिव्यांग दंपति हत्याकांड मामले में टेक्नीशियन जांच के सहारे अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस जुट गई है। पुलिस गंभीरता के साथ अनुसंधान कर रही है। बुधवार की दोपहर 12:00 बजे इसकी जानकारी देते हुए थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया की वृद्ध दिव्यांग दंपति की हत्या जमीन को लेकर की गई है। जिसकी गुत्थी जल्द सुलझा लिया जाएगा।