सिराथू: ननमई रावण मैदान के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई रावण मैदान के पास से सोमवार दोपहर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया व्यक्ति का नाम दीपक रैदास पुत्र अमृतलाल जो डोरमा गांव का रहने वाला है।पुलिस ने इसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स बरामद किया है। बताया जाता है कि इस पर थाना सैनी और कोखराज में मुकदमा दर्ज है।चालान किया गया है।