महोबा: पचपहरा में आम रास्ते पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | May 30, 2026 राजा हुसैन ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया कि कुछ दबंगों ने उनके घर जाने वाले आम रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि रास्ते में मवेशी बांधे जा रहे हैं, ट्रैक्टर खड़ा किया जा रहा है और गली के मुहाने पर गेट लगा दिया गया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्रता की गई। पीड़ित का कहना है कि स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।