जगदलपुर: जगदलपुर में बिगड़े मौसम के मिजाज से जमकर बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत, लेकिन बिजली की आंख-मिचौली जारी
जगदलपुर सहित बस्तर संभाग में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। पिछले दो हफ्तों से रुक-रुक कर हो रही इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। हालांकि, आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया।