केशकाल: कुकड़ादाह में कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, मैदान निर्माण की मांग जोड़ने के दिए गए निर्देश
कुकड़ादाह में आयोजित दो दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर फाइनल मैच का टॉस किया। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने कबड्डी मैदान निर्माण को मांग पत्र में शामिल करने को कहा। साथ ही करीब ₹3 करोड़ की सड़क स्वीकृति की जानकारी दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं खिलाड़ी मौ