गुमला: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 3 साल की बेटी ने मां को झूलते देखा
Gumla, Gumla | Apr 22, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के गिन्ड़रा महुआ टोली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय खुशबू देवी (पति नंदकिशोर सिंह) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में सिर्फ खुशबू देवी, उनकी 3 साल की बेटी और सास मौजूद थीं। वहीं पति अपने सास-ससुर को छोड़ने चैनपुर के उरू गांव गए हुए थे। इसी दौरान खुशबू देवी अपनी बेटी को सुलाने के बहाने कमरे में गईं।