हज़ारीबाग: ग्वालटोली चौक स्थित जाह्नवी प्लाजा की रेडीमेड कपड़ा दुकान से ₹14 लाख की चोरी
हजारीबाग बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के ग्वालटोली चौक स्थित जाह्नवी प्लाजा रेडीमेड कपड़ा दुकान से 13 लाख 48 हजार रुपए की चोरी हो गई। इस संबंध में भुक्तभोगी जाह्नवी प्लाजा के संचालक बंटी गुप्ता ने बड़ा बाजार ओपी में बुधवार 4 बजे लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।आवेदन के अनुसार सोमवार देर रात को चोर जाह्नवी प्लाजा के पीछे बिल्डिंग से पांचवें तल्ले पर चढ़ गया।