हज़ारीबाग: सांसद खेल महोत्सव- 2024: चंदवारा प्रखंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2024 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के इस सीजन के अंतिम और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कुल 20 वां टूर्नामेंट का भव्य आगाज़ 25 दिसंबर यानी बुधवार 5 बजे थाम खेल मैदान, चंदवारा में हुआ। यहां के टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया है।