हज़ारीबाग: झांझरिया पुल पर भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में आज बुधवार 5 बजे अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह विशेष आयोजन हजारीबाग के झांझरिया पुल स्थित हजारीबाग विधायक श्री प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में किया गया।