पूर्णिया पूर्व: भारतीय नाई समाज द्वारा 37वें स्थापना दिवस पर अम्बेडकर सेवा सदन पहुंचे सांसद पप्पू यादव
पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड रोड स्थित अम्बेडकर सेवा सदन में भारतीय नाई समाज द्वारा आयोजित 37वें स्थापना दिवस सह अधिवक्ता सम्मान समारोह में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस विशेष कार्यक्रम के दौरान सांसद ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया और समाज के उत्थान एवं विकास के लिए एकजुटता का संदेश दिया।