भरथना: बकेवर नगला बल्जू में दवा पिलाने का आरोप, विवाहिता अस्पताल में भर्ती
बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बल्जू गांव की एक विवाहिता ने अपनी सास पर पानी में घोलकर चूहे की दवा पिलाने का आरोप लगाया है। तबीयत बिगड़ने पर महिला को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला के आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।