देहरादून: देहरादून के कैफे में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू; टला बड़ा हादसा
देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी गेट नंबर 02 के पास स्थित एक कैफे में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमकल की टीम को कैफे में आग लगने की सूचना मिली थी।