देहरादून: मसूरी में हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कैंपटी जा रही थार अनियंत्रित होकर सड़क से गिरी थी नीचे; वीडियो वायरल
बुधवार को देहरादून के मसूरी के कैंपटी जा रही एक थार ऊपर से नीचे सड़क पर गिर गई। कार में पीलीभीत के तीन लोग सवार थे। तीनों लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कैंपटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।