नौतन: मलाही टोला के पास पोखरे में जहर डालने से हजारों मछली मरी, पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में दिया आवेदन, पुलिस जांच में जुटी
नौतन थाना क्षेत्र के पुर्वी नौतन के मलाही टोला गांव के पास उपस्वास्थ्य केंद्र से सटे अवस्थित पोखरे में शनिवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा पोखरे में जहर डाल दिया गया। रविवार के सुबह करीब 7:00 बजे जब मछली पालक पोखरा के तरफ गया तो देखा मछली मरी हुई पडी है। इससे हजारों मछलियां मर गई।पिड़ित मछली पालक मलाही टोला निवासी खोबारी निषाद ने थाने में आवेदन दिया है।