अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र गांव कैंचू टांडा के दंगल में नेपाल के बसंत थापा पहलवान ने जीता मुकाबला
तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचू टांडा में हज़रत दादा मियां के उर्स में चल रहे दंगल में सोमवार को 4 बजे बाहर से आए पहलवानों ने अपना दम दिखाया। दंगल में पहली कुश्ती का मुकाबला बनारस के हलचल पहलवान और बंगाल के टाइगर पहलवान के बीच बराबरी का मुकाबला हुआ। दूसरे मुकाबले में नेपाल के बसंत थापा पहलवान ने राजस्थान के रंगा पहलवान को चित किया।