बबेरू: बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड नहर में एक व्यक्ति का शव पानी में उतरता मिला, पुलिस ने शव की शिनाख्त की कार्रवाई की
Baberu, Banda | Oct 18, 2026 बबेरू कस्बे के तिन्दवारी रोड नहर के पानी में उतरता हुआ एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा शव को पानी से बाहर निकाला और शव की पहचान करवाने में जुट गई, वही नहर की पटरी पर पड़े आधार कार्ड फोटो मिलने से शव की शिनाख्त रईस शाह पुत्र नवाब शाह 55 वर्ष निवासी सलराहा के नाम से की गयी.