नववर्ष की संध्या जगरनाथपुर स्थित कुष्ठ कॉलोनी निर्मल आवास में रह रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और संवेदनशीलता का संदेश लेकर आई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्मल आवास पहुंचकर वहां निवासरत सभी 250 परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। बढ़ती ठंड के बीच जिला प्रशासन की इस मानवीय पहल से लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से देखने को mili।