बसेड़ी: मनरेगा मस्टरोल जारी करने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक को किया गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति बसेड़ी की ग्राम पंचायत रतनपुर में कार्यरत कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मनरेगा योजना के तहत मस्टरोल जारी करने की एवज में रमेश कुमार द्वारा 26 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा