विजयराघवगढ़: कैमोर में ओवरलोड वाहन की चपेट में आने से एसीसी कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
कैमोर में ओवरलोड वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, यहां आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही इसके बावजूद प्रशासन रोक लगाने में नाकाम है प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमोर के संडे मार्केट में देर रात एसीस कंपनी में कार्यरत मजदूर काम करके घर लौट रहा था ओवरलोड ट्रक के चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर घटना की जांच कर रही है।