सहारनपुर: त्योहारों को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने रामलीला स्थलों का किया निरीक्षण
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार रात्रि 9:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने एसपी सिटी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना मंडी क्षेत्र में बेहट बस अड्डे के निकट रामलीला ग्राउंड और रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया गया।