हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त को सुनाई गई कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली पर वर्ष 2016 में नरेश कुमार पुत्र सुनहरीलाल निवासी नगला मोती हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी। जिसके परिणामस्वरुप न्यायालय ADJ-5 हाथरस द्वारा अभियुक्त को 54 दिन कठोर कारावास ₹1000 अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।