नर्मदापुरम: शासकीय विधि महाविद्यालय में विधायक ने विद्यार्थियों से भेंट कर संवाद किया
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा ने शासकीय विधी महाविद्यालय पहुंचकर यहां विद्यार्थियों से भेंट कर संवाद किया इस दौरान विधायक ने विद्यार्थियों से शिक्षा, करियर एवं सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। वहीं इस दौरान विधायक ने कहा कि युवाओं का उत्साह, जागरूकता एवं सकारात्मक सोच निश्चित रूप से समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।