बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव में नशे में धुत बरातियों और घरातियों के बीच हुई मारपीट, दो युवकों पर दर्ज हुआ केस
Basti, Basti | Apr 21, 2025 कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव में रविवार रात नशे में धुत कुछ बरातियों की घरातियों से मारपीट हो गई। पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात कलवारी थाने के गोसैसीपुर गांव के जयंती प्रसाद के यहां कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गौरा गांव से बरात आई थी।