बस्ती: बस्ती नगर में विश्व हिंदू महासंघ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Basti, Basti | Apr 21, 2025 बस्ती नगर में विश्व हिंदू महासंघ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और नारेबाजी की। ममता सरकार पर सनातन विरोधी नीतियों और जिहादियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए सेना भेजने की अपील की।