बस्ती: बस्ती के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खंड सदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया का आकस्मिक निरीक्षण किया
Basti, Basti | Apr 21, 2025 बस्ती के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खंड सदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र की कई खामियां सामने आईं। स्वास्थ्य केंद्र के पुराने कमरों में दरवाजे और खिड़कियां नहीं लगी हैं। जिलाधिकारी ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत दरवाजे-खिड़कियां लगवाने को कहा।