बस्ती: मुंडेरवा क्षेत्र के बोदवल गांव में एक रात में 5 घरों में हुई चोरी, अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के गहने और नकदी चुराई
Basti, Basti | Apr 21, 2025 बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बोदवल गांव में चोरों ने एक ही रात में 5 घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों से लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। चोरों ने इतनी चतुराई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। उन्होंने घरों के अंदर से कुंडी बंद कर चोरी की।