हुज़ूर: बागउमराव दूल्हा इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग, महिला की बहादुरी से टली बड़ी वारदात
Huzur, Bhopal | Apr 8, 2026 भोपाल के बागउमराव दूल्हा इलाके में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद एक बदमाश ने सड़क पर पिस्टल निकालकर दहशत फैलाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद एक महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी का सामना किया और उसे धक्का देकर फायरिंग करने से रोक दिया|