स्वारघाट: पट्टा में भूस्खलन से तबाही, निर्माणाधीन पेट्रोल पंप और खेतों को हुआ भारी नुकसान
पट्टा में भूस्खलन से तबाही निर्माणाधीन पेट्रोल पंप और खेतों को भारी नुकसान। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित पट्टा में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हो गया। यह भूस्खलन उस स्थान पर हुआ जहां एक पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा था। पहाड़ी दरकने से मलबा सीधे निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर आ गिरा, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।