चांपा: बघौदा मार्ग में सड़क किनारे खेत में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, सारागांव पुलिस कर रही जांच
जांजगीर-चाम्पा के सारागांव थाना क्षेत्र के बघौदा मार्ग में सड़क किनारे खेत में संदिग्ध हालत में युवक बजरंग सूर्यवंशी की लाश मिली है. मौके पर युवक की बाइक भी मिली है. सूचना के बाद मौके पर FSL और पुलिस की टीम पहुंची, फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पुलिस ने कहा है, पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा. मृतक युवक, अमरूवा गांव का रहने वाला था।