गुस्साए कांवड़ियों ने तोड़ी कार...
रुड़की से बड़ी ख़बर आ रही है, जहां हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलौर में बड़ा बवाल हो गया। एक कार की टक्कर से शिवभक्त की कांवड़ खंडित होने के बाद मौके पर हंगामा मच गया।
गुस्साए कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए श्रद्धालुओं को शांत कराया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 2, 2026