मांझी: दाउदपुर के सिसवा में करतब दिखाते समय युवक झुलसा, गंभीर रूप से घायल
Manjhi, Saran | Jul 7, 2025 दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में रविवार को मोहर्रम पर निकाले गए जुलूस के दौरान रात के करीब 9:00 बजे करतब दिखाने के दौरान एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी जाकिर अली का पुत्र अमीश रजा बताया जाता है।