आंवला: आंवला के भमोरा में गोली मारकर हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल, घटना में प्रयुक्त तमंचे बरामद
Aonla, Bareilly | Apr 23, 2026 आंवला तहसील स्थित भमोरा थाना पुलिस ने गोली मारकर हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को दोपहर तीन बजे जेल भेज दिया है। यह घटना 18अप्रैल को हुई थी।भीकमपुर निवासी धर्मपाल पुत्र लखपत सिंह ने तहरीर में बताया था कि आरोपी फूल सिंह और जीराज ने अवैध हथियारों से लैस होकर झाड़ियों में घात लगाकर उनके भाई कल्याण सिंह (48) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।