फरीदपुर: मोहर्रम के पर्व को लेकर शांति समिति के साथ की गई बैठक में ताजियों की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट तय की गई
फतेहगंज पूर्वी थाना परिसर में मोहर्रम की पर्व की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी राजकुमार सिंह व नायब तहसीलदार शुभम पांडे ने की थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि इस वर्ष थाना क्षेत्र में सात स्थान से ताजिया जुलूस निकल जाएंगे इसके अतिरिक्त चार क़र्बला भी चिन्हित की गई है