उदवंत नगर: डीहरी गांव में दहेज हत्याकांड में फरार आरोपितों के घर का चौखट और दरवाजा उखाड़ ले गई पुलिस, दो दिन बाद भी नहीं किया सरेंडर
भोजपुर पुलिस द्वारा अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उदवंतनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के डीहरी गांव में दहेज हत्याकांड के फरार आरोपितों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपितों के घर का दरवाजा, चौखट समेत कई सामानों को जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।