डुमरांव: तिलक चढ़ाने गए पति को छोड़कर दो बच्चों की मां गहने और नकदी के साथ प्रेमी संग फरार, कृष्णाब्रह्म मामला
Dumraon, Buxar | May 1, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां एक विवाहिता के अपने कथित प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित पति ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी करीब 10-11 साल पहले हुई थी।